मुंबई के एनिमेटर निशांत ने दी जान, पत्नी को ठहराया जिम्मदार
मुम्बई : मुंबई के विले पार्ले इलाके में एक 41 वर्षीय एनिमेटर निशांत त्रिपाठी ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने अपनी कंपनी की वेबसाइट पर एक सुसाइड नोट पोस्ट किया, जिसमें अपनी पत्नी अपूर्वा पारीक और उसकी मौसी को खुदकुशी के लिए जिम्मेदार बताया। इस घटना के बाद पुलिस ने पत्नी और मौसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही, जेंडर न्यूट्रल कानून और पुरुषों के अधिकारों को लेकर बहस तेज हो गई है।
तीन दिन से होटल में ठहरे थे निशांत
पालघर निवासी निशांत त्रिपाठी 28 फरवरी को मुंबई के विले पार्ले स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाए गए। जानकारी के मुताबिक, वह तीन दिन पहले इस होटल में ठहरे थे। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने दरवाजे पर ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ का साइन लगा दिया था, ताकि कोई उनकी गतिविधियों में बाधा न डाल सके। कई घंटों तक दरवाजा न खुलने पर होटल के स्टाफ ने मास्टर चाबी से दरवाजा खोला, तो उन्हें अंदर निशांत का शव फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद होटल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सुसाइड नोट में पत्नी से किया प्यार का इजहार
निशांत ने आत्महत्या से पहले एक मार्मिक सुसाइड नोट लिखा। उन्होंने अपने अंतिम शब्दों में पत्नी अपूर्वा पारीक को संबोधित करते हुए लिखा, हाय बेब, जब तक तुम ये पढ़ोगी, मैं जा चुका होऊंगा। मेरे आखिरी लम्हों में मैं तुमसे नफरत कर सकता था, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर रहा हूं। इस पल के लिए मैं सिर्फ प्यार को चुनता हूं। मैंने तुमसे तब भी प्यार किया था, अब भी करता हूं और जैसा वादा किया था, मेरा प्यार कभी कम नहीं होगा।
इसके अलावा, उन्होंने अपनी मां के लिए एक मार्मिक संदेश छोड़ा, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और उसकी मौसी प्रार्थना को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने अपनी मां से अनुरोध किया कि अपूर्वा और उसकी मौसी को उनके पास न आने दिया जाए, क्योंकि वह पहले ही पूरी तरह टूट चुकी हैं।
पत्नी और मौसी के खिलाफ केस दर्ज
कानपुर की रहने वाली निशांत की मां ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपूर्वा पारीक और उसकी मौसी प्रार्थना के खिलाफ क्चहृस् धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी, नहीं थमा कमर्शियल निर्माण, विभाग ही दे रहे अनुमति!
कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़ विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी
प्रदेश अध्यक्ष के जालंधर आगमन पर युवा मोर्चा करेगा भव्य स्वागत *भाजपा के युवाओं का जोश आप सरकार के झूठ को बेनकाब करेगा* युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संजीव मनी,बलजीत प्रिंस सभी पुराने साथी कार्यक्रम सफल बनाने में जुटे