अहमदाबाद : कांग्रेस के सीनियर नेता पी चिदंबरम की गुजरात के साबरमती आश्रम में अचानक तबीयत बिगड़ गई है। वह गर्मी के कारण बेहोश हो गए और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। सामने आए वीडियो में लोग उन्हें उठाकर कार तक ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
गुजरात में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन
बताया जा रहा है कि गुजरात में मंगलवार को कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है। इसी अधिवेशन के चलते कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता गुजरात में मौजूद हैं। पी चिदंबरम भी यहां पहुंचे हैं। मीडिया के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण वह बेहोश हुए और फिर उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है।
कांग्रेस के नेता हुए शामिल
दरअसल कांग्रेस के इस राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले कांग्रेस के तमाम नेता महात्मा गांधी आश्रम पहुंचे, जहां होने वाली भजन में भी सभी शामिल हुए। इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे। यहीं पर पी चिदंबरम भी पहुंचे थे। भीषण गर्मी के कारण उनका स्वास्थ्य खराब हुआ और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
रविवार को पीएम मोदी पर साधा था निशाना
पी चिदंबरम ने रविवार को पीएम मोदी पर उनकी टिप्पणी के लिए निशाना साधा था। पीएम मोदी ने कहा था कि केंद्र ने तमिलनाडु के विकास के लिए 2014 से पहले की अवधि की तुलना में तीन गुना अधिक धनराशि आवंटित की है। इस पर पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि अर्थशास्त्र विषय का प्रथम वर्ष का छात्र भी यह बता सकेगा कि पिछले वर्षों की तुलना में ‘आर्थिक मेट्रिक’ (अर्थव्यवस्था का आकार) हमेशा अधिक रहेगा।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी, नहीं थमा कमर्शियल निर्माण, विभाग ही दे रहे अनुमति!
कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़ विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी
प्रदेश अध्यक्ष के जालंधर आगमन पर युवा मोर्चा करेगा भव्य स्वागत *भाजपा के युवाओं का जोश आप सरकार के झूठ को बेनकाब करेगा* युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संजीव मनी,बलजीत प्रिंस सभी पुराने साथी कार्यक्रम सफल बनाने में जुटे