धमाकों में 71 लोगों की हुई थी मौत; 17 साल चला केस
जयपुर : जयपुर सीरियल ब्लास्ट के जिंदा बम केस मामले में चार आतंकियों – सैफुर्रहमान, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद सरवर आजमी और शाहबाज अहमद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 600 पन्नों में अपना विस्तार से फैसला दिया।
2008 में हुए थे 8 बम धमाके
13 मई 2008 की शाम करीब 7:30 बजे जयपुर में एक के बाद एक आठ जगहों पर बम ब्लास्ट हुए थे। ये धमाके जौहरी बाजार, सांगानेरी गेट, त्रिपोलिया बाजार और चांदपोल बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में हुए थे। इस हमले में 71 लोगों की मौत हो गई थी और 185 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
चांदपोल से मिला था नौवां जिंदा बम
धमाकों के बाद चांदपोल बाजार के पास एक मंदिर के पास से नौवां बम मिला, जिसे बाद में डिफ्यूज किया गया था। इसी जिंदा बम मामले में अलग से केस दर्ज हुआ और अब चारों आतंकियों को दोषी ठहराकर सजा दी गई।
पहले मिली थी फांसी, फिर हाईकोर्ट से राहत
इन्हीं चारों आरोपियों को पहले सीरियल ब्लास्ट केस में फांसी की सजा दी गई थी, लेकिन मार्च 2023 में राजस्थान हाई कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया। यह फैसला आठ अलग-अलग केसों के तहत आया था।
112 गवाह और 1200 दस्तावेज पेश
इस 17 साल पुराने केस में अभियोजन पक्ष ने 112 गवाहों के बयान दर्ज कराए और करीब 1200 दस्तावेज कोर्ट में पेश किए। अदालत ने पूरी जांच के बाद चारों को दोषी पाया।
अभी भी 3 आरोपी फरार
इस पूरे केस में 13 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इनमें से 3 आरोपी अब भी फरार हैं। दो आरोपी हैदराबाद और दिल्ली की जेलों में बंद हैं, जबकि बाकी दो बाटला हाउस एनकाउंटर में मारे गए थे।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी, नहीं थमा कमर्शियल निर्माण, विभाग ही दे रहे अनुमति!
कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़ विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी
प्रदेश अध्यक्ष के जालंधर आगमन पर युवा मोर्चा करेगा भव्य स्वागत *भाजपा के युवाओं का जोश आप सरकार के झूठ को बेनकाब करेगा* युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संजीव मनी,बलजीत प्रिंस सभी पुराने साथी कार्यक्रम सफल बनाने में जुटे