August 22, 2026

टीम इंडिया बनी चैंपियन

क्रिकेट के ताज पर भारत का राज, रोहित एंड कंपनी ने रचा इतिहास, फाइनल में कीवियों को हराया

अंतर्राष्ट्रीय : टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंडिया ने 252 का टारगेट 49 ओवर में चेज कर लिया।
भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट खिताब है। इससे पहले 2024 में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीता था। रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली और 76 रन बनाए।रन चेज में श्रेयस (48 रन), केएल राहुल (नाबाद 34 रन), अक्षर पटेल (29 रन) का अहम रोल रहा।
भारतीय टीम ने तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी जीती है। भारतीय टीम सबसे पहले साल 2002 के सीजन में चैम्पियन बनी थी। तब उसने श्रीलंका संग संयुक्त रूप से खिताब साझा किया था। इसके बाद एमएस धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम साल 2013 में चैम्पियन बनी। अब रोहित शर्मा की अगुलवाई में भारत ने इतिहास रचा है।

About The Author

You may have missed