आर.डी.एक्स,. हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और 200 से ज्यादा कारतूस बरामद
अमृतसर : पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा भेजी गई हथियारों की बड़ी खेप पुलिस और बीएसएफ ने अमृतसर देहात क्षेत्र के साथ लगती कंटीली तार से बरामद की है। इन हथियारों में साढ़े चार किलो आरडीएक्स, दो बड़े पैकेटों से 4 हैंड ग्रेनेड, चार पिस्तौल, आठ मैगजीन, 220 कारतूस, 2 बैट्री चार्जर और दो रिमोट बरामद किए गए हैं।
आईएसआई द्वारा यह विस्फोटक पंजाब का माहौल खराब करने के लिए भेजे गए हैं। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि यह खेप किन लोगों को उठानी थी और कहां ठिकाने लगाई जानी थी। जिस खेत से यह खेप बरामद की गई है, वहां किसानों से पूछताछ की जा रही है।
बीएसएफ के सेक्टर गुरदासपुर के डीआईजी ने बताया कि सेक्टर गुरदासपुर की 117 बटालियन अजनाला की बी.ओ.पी. शाहपुर के जवानों ने गेहूं की कटाई समय बरामद की है।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप