कहा, समाज को बांटना चाहते हैं आतंकी, देश एकजुट है
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हमले के तीन दिन बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी श्रीनगर पहुंचे। यहां उन्होंने न सिर्फ घायलों से मुलाकात की, बल्कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी बातचीत की।
आतंक का उद्देश्य समाज को बांटना
श्रीनगर में मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं यहां यह जानने आया हूं कि वास्तव में क्या हुआ है और लोगों के हालात कैसे हैं। आतंकवादियों का इरादा समाज को बांटना है और हमें उन्हें सफल नहीं होने देना है। पूरा देश एक साथ खड़ा है। सभी भारतीयों का यह कर्तव्य है कि ऐसे समय में एकजुट रहें।
घायल पर्यटकों से की मुलाकात
राहुल गांधी ने श्रीनगर के सेना अस्पताल जाकर एक घायल पर्यटक से मुलाकात की। उन्होंने हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मेरा प्यार और स्नेह उन सभी के साथ है जिन्होंने इस हमले में अपने प्रियजनों को खोया है। उन्होंने यह भी कहा कि देश का हर नागरिक इस दुख की घड़ी में कश्मीर के साथ है और सरकार को इस संकट से निपटने में सभी राजनीतिक दलों का सहयोग मिलेगा।
सीएम उमर अब्दुल्ला और एलजी से मुलाकात
श्रीनगर दौरे के दौरान राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से उनके निवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आतंकी हमले की परिस्थितियों, सुरक्षा इंतजामों और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी बातचीत की।
देशभर में दिख रहा गुस्सा
22 अप्रैल को बैसरन घाटी, पहलगाम में हुए इस हमले ने एक बार फिर कश्मीर घाटी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। 26 पर्यटकों की मौत और दर्जनों के घायल होने की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया है।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी, नहीं थमा कमर्शियल निर्माण, विभाग ही दे रहे अनुमति!
कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़ विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी
प्रदेश अध्यक्ष के जालंधर आगमन पर युवा मोर्चा करेगा भव्य स्वागत *भाजपा के युवाओं का जोश आप सरकार के झूठ को बेनकाब करेगा* युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संजीव मनी,बलजीत प्रिंस सभी पुराने साथी कार्यक्रम सफल बनाने में जुटे