हर गली मोहल्ले में छाया अंधेरा
जालन्धर : जालंधर शहर के साथ-साथ पंजाब के कई इलाकों में रात 8 बजे से ब्लैकआऊट हो चुका है। शहर के हर गली मोहल्ले व सडक़ों पर अंधेरा पसर गया है। लोग बिल्कुल घरों में दुबक गए हैं। हालांकि कुछ लोग सडक़ों पर मौजूद हैं, लेकिन शहर में पूरी तरह से अँधेरा छा गया है। बिजली विभाग की तरफ से पूरे शहर की लाइट बंद कर दी गई है, ताकि पूरी तरह से ब्लैकआऊट किया जा सके। प्रशासन के आदेशों के तहत रात 8 से 9 बजे तक ब्लैकआऊट के निर्देश हैं, जिसके तहत लोगों को घरों के इन्वर्टर से लेकर जैनरेटर तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि जिला प्रशासन की तरफ से कहा है कि इस ब्लैकआऊट से लोगों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। यह सिर्फ एक रिहर्सल है, ताकि यदि पंजाब में युद्ध की स्थिति बनती है तो शहर को टार्गेट से बचाया जा सके।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप