August 22, 2026

पाकिस्तान के हमलों का भारत दे रहा करारा जवाब

लाहौर पर किया अटैक, सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

नई दिल्ली/जम्मू : भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार रात जम्मू में अचानक ब्लैकआउट कर दिया गया। पाकिस्तान ने जम्मू और पठानकोट पर सुसाइड ड्रोन्स से हमला किया। पाकिस्तानी ड्रोन्स ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाया। भारतीय एस. 400 मिसाइलों ने सभी पाकिस्तानी ड्रोन्स मार गिराए हैं। सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया है।
पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, इन इलाकों में रोजाना रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा ताकि पाकिस्तान की ओर से हो रहे संभावित हमलों को रोका जा सके।
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में एक बार फिर भारी आर्टिलरी गोलाबारी हो रही है।

About The Author

You may have missed