कार में जहर खाकर दी जान
पंचकूला : हरियाणा के पंचकूला जिले में एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक ही परिवार के सात लोगों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली। घटना पंचकूला के सेक्टर 27 की है। सभी के शव एक कार में बंद हालत में मिले, जो एक मकान के बाहर खड़ी थी।
देहरादून का रहने वाला था परिवार
परिवार की पहचान देहरादून निवासी प्रवीण मित्तल और उनके परिजनों के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, परिवार हाल ही में पंचकूला में बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा में शामिल होने आया था। कथा खत्म होने के बाद देहरादून लौटते समय यह खौफनाक कदम उठाया गया।
आर्थिक तंगी बनी मौत की वजह?
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें कर्ज और आर्थिक परेशानियों का जिक्र किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार पर भारी कर्ज था, जिससे परेशान होकर उन्होंने सामूहिक आत्महत्या की।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी पंचकूला हिमाद्री कौशिक और डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमित दहिया मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इक_ा किए हैं और शवों को पंचकूला के विभिन्न अस्पतालों के शवगृह में भिजवाया गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

More Stories
*नरेंद्र मोदी का नारी वंदन बिल पर देश भाजपा नेताओ ने अशोक सरीन हिक्की के निवास पर सुना* *भाजपा एन.डी.ए मोदी ने महिलाओं को अधिकार देने का पर्यास किया पर कांग्रस,आप,अकाली दल ने रोकने का प्रयास किया-अशोक सरीन हिक्की*
एलपीजी शॉर्टेज का खेल: देखिए कैसे सरेआम सिलेंडर में पानी भर रहा डिलीवरी वेंडर!
श्रद्धा बनी हादसा: दर्शन के लिए गए 10 श्रद्धालु नहीं लौटे घर ; CM योगी व CM मान ने जताया शोक