हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट प्रशासन को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट ऑपरेशन शुरू कर दिया। बेगमपेट डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के अनुसार, खतरे की सूचना सुबह ही मिल गई थी। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया और हवाई अड्डे तथा उसके आसपास के परिसर में गहन जांच की गई।
इससे पहले कोच्चि से ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचने के वाद दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान में बम की धमकी के बाद मंगलवार को नागापुर में आपातकालीन लैंडिंग करायी गयी। यह विमान मस्कट से कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचा था और वहां से सुबह 9.31 बजे दिल्ली के लिए घरेलू उड़ान के रूप में रवाना हुआ था।
कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आधिकारिक ईमेल आईडी पर इंडिगो की उड़ान में बम की धमकी मिली थी। इसके बाद एयरपोर्ट पुलिस कंट्रोल ब्यूरो (बीएपीसी) को बुलाया गया और धमकी तो निशित घोषित किया गया। सूचना तुरंत संबंधित को दी गई, जिसके बाद नागपुर हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करायी गयी।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
अगर पुलिस का एसपी ही सुरक्षित नहीं चोरों से, तो आम जनता कहां सुरक्षित होगी यह है आज का सच
*नरेंद्र मोदी का नारी वंदन बिल पर देश भाजपा नेताओ ने अशोक सरीन हिक्की के निवास पर सुना* *भाजपा एन.डी.ए मोदी ने महिलाओं को अधिकार देने का पर्यास किया पर कांग्रस,आप,अकाली दल ने रोकने का प्रयास किया-अशोक सरीन हिक्की*