एन.टी.पी.सी. डीजीएम मर्डर केस में सामने आया था नाम
राष्ट्रीय : झारखंड पुलिस के लिए लंबे समय से चुनौती बना कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। यह घटना मंगलवार सुबह पलामू जिले में हुई, जब रांची पुलिस की टीम उसे रायपुर से पूछताछ के लिए रांची ला रही थी।
कैसे हुआ एनकाउंटर?
रास्ते में पलामू के रामगढ़ इलाके में पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसी मौके का फायदा उठाकर अमन साहू ने पुलिस का हथियार छीन लिया और भागने लगा। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और मुठभेड़ में अमन साहू मारा गया।
कौन है अमन साहू?
अमन साहू रांची के ठाकुरगांव के मतबे गांव का रहने वाला था। वह पहले एक हार्डकोर नक्सली था, लेकिन 2013 में उसने अपना गैंग बना लिया। उसके खिलाफ झारखंड में हत्या, रंगदारी, एक्सटॉर्शन जैसे 100 से ज्यादा मामले दर्ज थे। सोशल मीडिया पर भी वह हथियार लहराते हुए तस्वीरें पोस्ट करता था।
यूपी के गैंगस्टरों की तरह हुआ एनकाउंटर
अमन साहू का एनकाउंटर यूपी पुलिस के स्टाइल में किया गया। इससे पहले यूपी में गैंगस्टर विकास दुबे और अतीक अहमद के बेटे असद को भी इसी तरह मारा गया था।
डीएसपी पर हमले सहित कई संगीन अपराधों में था शामिल
एनआईए की जांच के मुताबिक, अमन साहू का गिरोह झारखंड में कई बड़े अपराधों में शामिल था। उसने एक डीएसपी पर गोलीबारी की थी और ठेकेदारों व व्यापारियों से रंगदारी वसूली करता था। इसके अलावा, उसने झारखंड से बाहर भी कई नक्सली और आपराधिक गिरोहों से संबंध बनाए थे।
डीजीपी ने पहले ही दिए थे कड़े संदेश
एनकाउंटर से एक दिन पहले ही झारखंड पुलिस के डीजीपी ने विधानसभा में कहा था कि उग्रवादियों और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस बयान के ठीक बाद पुलिस ने अमन साहू को ढेर कर दिया।
मौके पर सीनियर अधिकारी नहीं थे मौजूद
जब यह एनकाउंटर हुआ, तब वहां कोई सीनियर अधिकारी मौजूद नहीं था। पुलिस टीम में केवल एसटीएफ के जवान थे, और एक दरोगा ने गोली चलाई, जिससे अमन साहू मारा गया।
अमन साहू का एनकाउंटर झारखंड पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। इससे राज्य में अपराध और उग्रवाद के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का एक कड़ा संदेश गया है।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी, नहीं थमा कमर्शियल निर्माण, विभाग ही दे रहे अनुमति!
कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़ विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी
प्रदेश अध्यक्ष के जालंधर आगमन पर युवा मोर्चा करेगा भव्य स्वागत *भाजपा के युवाओं का जोश आप सरकार के झूठ को बेनकाब करेगा* युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संजीव मनी,बलजीत प्रिंस सभी पुराने साथी कार्यक्रम सफल बनाने में जुटे