बलूच लिबरेशन आर्मी का दावा- 182 यात्रियों को बनाया बंधक, 11 सैनिक मारे गए
अंतर्राष्ट्रीय : पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (बी.एल.ए.) ने मंगलवार को एक बड़ा हमला किया। बी.एल.ए.ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया और 182 यात्रियों को बंधक बना लिया। इस हमले में 11 सैनिकों की मौत हो गई है।
500 यात्रियों वाली ट्रेन पर हमला, ड्राइवर घायल
बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद के मुताबिक, इस ट्रेन में 500 लोग सवार थे। बी.एल.ए. के हमले में ट्रेन का ड्राइवर घायल हो गया, जिससे ट्रेन बीच रास्ते में ही रुक गई। इस घटना के बाद इलाके के सभी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
बी.एल.ए.की धमकी- बंधकों को मार देंगे
बी.एल.ए. ने चेतावनी दी है कि अगर उनके खिलाफ कोई सैन्य कार्रवाई की गई, तो वे सभी 120 बंधकों को मार देंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई कत्ल-ए-आम होता है, तो इसकी जिम्मेदारी पाकिस्तानी सेना की होगी।
रेलवे ट्रैक को उड़ाकर किया हमला
बी.एल.ए. ने अपने बयान में कहा कि उनके लड़ाकों ने माशकाफ, धादर और बोलान में इस ऑपरेशन की योजना बनाई थी। हमलावरों ने पहले रेलवे ट्रैक को बम से उड़ा दिया, जिससे ट्रेन को रुकना पड़ा। इसके बाद उन्होंने ट्रेन पर हमला कर यात्रियों को बंधक बना लिया।
पाकिस्तान में बढ़ती अशांति
यह हमला पाकिस्तान के लिए एक बड़ी सुरक्षा चुनौती बन गया है। बलूच लिबरेशन आर्मी पहले भी कई बार पाकिस्तानी सेना और सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमले कर चुकी है। इस घटना से पाकिस्तान में अशांति और असुरक्षा का माहौल और गहरा गया है।

More Stories
LSG vs DC: लखनऊ पर जीत के साथ दिल्ली का शानदार आगाज, शुरुआती पांच मुकाबलों के बाद कैसा है अंक तालिका का हाल?
जानिए हार के बाद शुभमन गिल क्या कहा !
लॉस एंजिल्स में अवैध प्रवासियों के समर्थन में प्रदर्शन हुआ हिंसक