नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट में आज देश के नाम को बदलने वाले मुद्दे पर सुनवाई होगी। दरअसल, इस याचिका पर आखिरी सुनवाई 17 फरवरी को हुई थी, जिसमें जस्टिस सचिन दत्ता ने केंद्र को जवाब देने के समय बढ़ा दिया था। दरअसल, दिल्ली से याचिकाकर्ता नमह ने संविधान के आर्टिकल 1 में अमेंडमेंट की मांग की है। उनका कहना था कि ‘ढ्ढहृष्ठढ्ढ्र जो भारत है’ को बदलकर ‘भारत या हिंदुस्तान राज्यों का संघ’ कर दिया जाए।
सुप्रीम कोर्ट में भी चला यह मामला
इससे पहले, नमह ने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने देश के मूल और प्रामाणिक नाम ‘भारत’ को आधिकारिक रूप से मान्यता देने की मांग की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने 2020 में संबंधित मंत्रालय को मामले पर विचार करने का निर्देश दिया था। लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
1948 में भी हुआ था इंडिया नाम का विरोध
याचिकाकर्ता का कहना है कि ‘इंडियन’ शब्द अंग्रेजों द्वारा गुलामों के लिए इस्तेमाल किया जाता था और उन्होंने ही देश को अंग्रेजी में ‘इंडिया’ नाम दिया। 15 नवंबर 1948 को संविधान के अनुच्छेद 1 पर बहस के दौरान एम. अनंतशयनम आयंगर और सेठ गोविंद दास ने देश का नाम ‘इंडिया’ रखने का विरोध किया था। उन्होंने सुझाव दिया था कि अंग्रेजी में भी नाम ‘भारत’, ‘भारतवर्ष’ या ‘हिंदुस्तान’ रखा जाए। लेकिन उस समय इस पर ध्यान नहीं दिया गया। अब इस गलती को सुधारने के लिए याचिकाकर्ता ने कोर्ट से केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग की है।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी, नहीं थमा कमर्शियल निर्माण, विभाग ही दे रहे अनुमति!
कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़ विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी
प्रदेश अध्यक्ष के जालंधर आगमन पर युवा मोर्चा करेगा भव्य स्वागत *भाजपा के युवाओं का जोश आप सरकार के झूठ को बेनकाब करेगा* युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संजीव मनी,बलजीत प्रिंस सभी पुराने साथी कार्यक्रम सफल बनाने में जुटे