July 3, 2026

अमेरिका में घट गए हिंदू, दो गुना बढ़ गई मुस्लिम आबादी

अमेरिकन रिसर्च सेंटर प्यू ने जारी की रिपोर्ट

वॉशिंगटन : वर्तमान में विश्व की जनसंख्या लगभग 800 करो? के पार है। इनमें 200 करोड़ लोग तो मुस्लिम और ईसाई धर्म को मानने वाले हैं, जबकि लगभग 150 करोड़ जनसंख्या हिन्दुओं की मानी जाती है। इसबीच अमेरिकन रिसर्च सेंटर प्यू की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अमेरिका में हाल के वर्षों में मुसलमानों की जनसंख्या में दोगुना इजाफा हुआ है। हालांकि अमेरिका की जनगणना में धर्म से संबंधित आंक?े इक_ा नहीं किए जाते। यह सर्वे रिलिजियस लैंडस्केप स्टडी (आरएलएस) के माध्यम से किया गया। सर्वे के मुताबिक अमेरिका में पिछले कुछ दशकों में धार्मिक आस्था में गिरावट देखी गई थी, लेकिन 2020 के बाद से यह स्थिर हो गई है।
अमेरिका में 29 फीसदी लोग ऐसे, जो नहीं मानते कोई धर्म
अमेरिकन रिसर्च सेंटर प्यू की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में एक ब?ी तादाद ऐसी भी है, जो किसी भी धर्म को नहीं मानती। किसी भी धर्म को ना मानने वालों को नन्स कहा जाता है। बता दें, नन्स एक ग्रुप है, जिसमें नास्तिक, अज्ञेयवादी और ऐसे लोग शामिल हैं, जो किसी भी धर्म को नहीं मानते। इस समय अमेरिका की 29 प्रतिशत आबादी इस कैटेगरी में रहती है।
यहूदियों और मुसलमानों के खिलाफ बड़ा भेदभाव
इसबीच प्यू रिसर्च सेंटर ने अपने सर्वे में यह भी दावा किया है कि पिछले 3 सालों में अमेरिका में यहूदियों और मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव में वृद्धि देखी गई। 2021 में जहां 20 प्रतिशत अमेरिकी वयस्क मानते थे कि यहूदियों के साथ बहुत भेदभाव होता है, आज यह आंकड़ा 40 प्रतिशत तक पहुंच गया है। 44 प्रतिशत अमेरिकी मानते हैं कि मुसलमानों को भी भेदभाव का सामना करना पड़ता है।

About The Author

You may have missed