जालंधर 12 मार्च भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के अंतर्गत मंडल 16 की कई महत्वपूर्ण बैठको का आयोजन मंडल में पढ़ते विभिन्न गांव में मंडल अध्यक्ष कुलदीप माणक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 14 मार्च को मोगा में आयोजित होने वाली बदलाव रैली की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करना था।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बदलाव रैली को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी लगन और मेहनत के साथ जुटना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार की रैलियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

बैठक के दौरान रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। मंडल अध्यक्ष कुलदीप माणक ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए सभी से मिलकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने 14 मार्च को मोगा में होने वाली भद्रावल रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित हरविंदर सिंह भट्टी (मंडल प्रधान एस.सी. मोर्चा) संतोष सिंह, (प्रधान किसान मोर्चा) धर्मपाल बंबीआवाल, बलविंदर सिंह, अलीपुर, लखवीर सिंह लखा, भोडे सप्रावां, मनप्रीत सिंह मन्ना, लक्की, और साथी।
पिंड अलीपुर कॉलोनी, प्रधान बलविंदर सिंह (सरपंच) और साथी पिंड भोडे सप्रावां, प्रधान लखवीर सिंह लखा, और साथी। पिंड हमीरी खेड़ा, प्रधान लखविंदर लखा, और साथी। पिंड बंबीआवाल, प्रधान धर्मपाल बंबीआवाल, और साथी, जालंधर कैंट।

More Stories
अगर पुलिस का एसपी ही सुरक्षित नहीं चोरों से, तो आम जनता कहां सुरक्षित होगी यह है आज का सच
पंजाब में अवैध प्रवासियों का मुद्दा:,“अवैध प्रवासियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई हो”— “पंजाब की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़ा है यह मुद्दा”— सिंह माहल का बड़ा बयान, जिम्मेदारी कौन लेगा
ਭਾਜਪਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਮੰਡਲ ਪ੍ਰਧਾਨਾਂ ਤੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਸੰਪੰਨ ਸੰਗਠਨਾਤਮਕ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰਚਾਰ ‘ਤੇ ਜ਼ੋਰ: ਸੁਸ਼ੀਲ ਸ਼ਰਮਾ