May 7, 2026

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ‘बदलाव रैली’ पंजाब की राजनीति को देगी नई दिशा और दशा : राकेश राठौर

जालंधर 13 मार्च ( वरिंदर शर्मा ) भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने कहा कि मोगा में होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ‘बदलाव रैली’ पंजाब की राजनीति को नई दिशा और दशा देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता आज प्रदेश में बढ़ते गैंगस्टरवाद, नशे के बढ़ते प्रभाव और अराजकता के माहौल से बेहद परेशान है तथा अब बदलाव चाहती है।

राठौर ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। गैंगस्टर,नशा अवैध वसूली का कारोबार और आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। ऐसे हालात में भारतीय जनता पार्टी ही प्रदेश के लोगों के लिए एकमात्र विकल्प बनकर उभर रही है, जो प्रदेश में शांति, विकास और सुशासन स्थापित करने की क्षमता रखती है।

उन्होंने कहा कि मोगा में होने वाली ‘बदलाव रैली’ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन पंजाब के लिए नई उम्मीद लेकर आएगा। इस रैली के माध्यम से प्रदेश की जनता को एक स्पष्ट संदेश मिलेगा कि पंजाब में अब परिवर्तन का समय आ गया है और भाजपा इस परिवर्तन का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा पंजाब में गैंगस्टरवाद, नशे और अराजकता के माहौल को समाप्त कर कानून का राज स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे बड़ी संख्या में मोगा पहुंचकर बदलाव रैली का हिस्सा बनें और पंजाब में एक मजबूत, सुरक्षित और विकासशील भविष्य के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।

About The Author

You may have missed