सोनीपत में दुकान में घुसकर की फायरिंग, जमीनी विवाद बना कारण; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में होली के दिन एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां बीजेपी के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने उन पर तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से दो सुरेंद्र को लगीं। दुकान में घुसकर सिर में मारी गई अंतिम गोली के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है।
वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी खुलेआम सुरेंद्र पर गोलियां चलाता दिख रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खानपुर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि, आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।
जमीनी विवाद बना हत्या की वजह
जानकारी के अनुसार, बीजेपी नेता सुरेंद्र ने आरोपी मन्नू की बुआ की जमीन खरीदी थी। इस जमीन को लेकर पहले भी दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। आरोपी ने सुरेंद्र को जमीन पर कदम न रखने की चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बावजूद सुरेंद्र ने उस जमीन पर बुवाई कर दी। इसी रंजिश के चलते होली की शाम आरोपी ने सुरेंद्र पर हमला कर दिया।
गली में गोली मारने के बाद दुकान में घुसकर की हत्या
स्थानीय लोगों के अनुसार, सुरेंद्र अपनी गली में खड़े थे, तभी गांव के ही मन्नू ने उन पर फायरिंग कर दी। पहली गोली गली में लगी, जिसके बाद जान बचाने के लिए सुरेंद्र दुकान की ओर भागे। आरोपी ने पीछा करते हुए दूसरी गोली चलाई, लेकिन वह निशाने से चूक गई। फिर दुकान में घुसकर आरोपी ने सुरेंद्र के सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस कर रही जांच
गोहाना के एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि आरोपी की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More Stories
*नरेंद्र मोदी का नारी वंदन बिल पर देश भाजपा नेताओ ने अशोक सरीन हिक्की के निवास पर सुना* *भाजपा एन.डी.ए मोदी ने महिलाओं को अधिकार देने का पर्यास किया पर कांग्रस,आप,अकाली दल ने रोकने का प्रयास किया-अशोक सरीन हिक्की*
एलपीजी शॉर्टेज का खेल: देखिए कैसे सरेआम सिलेंडर में पानी भर रहा डिलीवरी वेंडर!
श्रद्धा बनी हादसा: दर्शन के लिए गए 10 श्रद्धालु नहीं लौटे घर ; CM योगी व CM मान ने जताया शोक