83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, लंबे समय से लिवर कैंसर से थे पीड़ित
चरखी दादरी : हरियाणा के पूर्व सहकारिता मंत्री और दो बार विधायक रहे सतपाल सांगवान का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे, जहां सुबह करीब 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे उनका पार्थिव शरीर चरखी दादरी के लोहारू रोड स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचा।
लंबे समय से बीमार थे सांगवान
पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान लिवर कैंसर से पीड़ित थे। स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा था और उम्र अधिक होने के कारण उनका शरीर इलाज का जवाब नहीं दे रहा था। इलाज के दौरान वर्तमान विधायक और उनके बेटे सुनील सांगवान लगातार अस्पताल में उनकी देखभाल में जुटे रहे। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
उनके पार्थिव शरीर को सोमवार सुबह 8:30 बजे चरखी दादरी के लोहारू रोड स्थित निवास स्थान पर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। यहां बड़ी संख्या में समर्थकों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे उनके पैतृक गांव चंदेनी में किया जाएगा।
सीएम ने जाना था हाल
निधन से कुछ घंटे पहले ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मेदांता अस्पताल पहुंचे थे और पूर्व मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष कमल यादव भी उनके साथ थे।
सतपाल सांगवान के निधन पर राज्य के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया और उन्हें एक जनसेवी और कर्मठ नेता बताया।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी, नहीं थमा कमर्शियल निर्माण, विभाग ही दे रहे अनुमति!
कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़ विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी
प्रदेश अध्यक्ष के जालंधर आगमन पर युवा मोर्चा करेगा भव्य स्वागत *भाजपा के युवाओं का जोश आप सरकार के झूठ को बेनकाब करेगा* युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संजीव मनी,बलजीत प्रिंस सभी पुराने साथी कार्यक्रम सफल बनाने में जुटे