July 3, 2026

वरुण के 5 विकेट से भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया

चैंपियंस ट्रॉफी : पहला सेमी मुकाबला 4 मार्च को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा

दुबई : भारत ने चैपियंस ट्रॉफी मैच में रविवार को न्यूजीलैंड को 44 रन से हराकर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत ने 9 विकेट पर 249 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड को 205 रन पर आउट कर दिया कर दिया। भारत के सामने सेमीफाइनल में मंगलवार को दुबई में ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होगी, जबकि न्यूजीलैंड का सामना बुधवार को लाहौर में दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 10 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट लिए। कुलदीप यादव को दो सफलता मिली।
न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन ने 81 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कैप्टन रोहित शर्मा 15 और शुभमन गिल 2 और विराट कोहली सिर्फ 11 रन की पारी खेल सके। इसके बाद श्रेयस अय्यर के 79 रन (98 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों), अक्ष्र पटेल 42 रन (61 गेंद पर 3 चौके और 1 छक्के) और हार्दिक पंड्या के 45 रन की मदद से भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 249 रन बनाए।

 

About The Author

You may have missed