अब किसे मिली ये जिम्मेदारी
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने अपने भतीजे आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद से हटा दिया है। इसके साथ ही आनंद कुमार और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है। मायावती ने इस बदलाव के साथ अपने उत्तराधिकार को लेकर भी स्पष्ट संदेश दिया है कि उनकी आखिरी सांस तक कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा।
आकाश आनंद की विदाई, आनंद कुमार की एंट्री
बसपा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया है। इसके अलावा राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को भी इस पद की जिम्मेदारी दी गई है।आकाश आनंद को कुछ समय पहले बसपा का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया था और उन्हें मायावती के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा था। लेकिन अब इस फैसले के बाद यह अटकलें खत्म हो गई हैं।
उत्तराधिकार पर मायावती का बड़ा बयान
मायावती ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनके जीते जी और आखिरी सांस तक बसपा में उनका कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। उन्होंने यह भी दोहराया कि उनके लिए पार्टी और आंदोलन पहले है, जबकि पारिवारिक रिश्ते और अन्य सभी चीजें बाद में आती हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि जब तक वह जिंदा हैं, तब तक पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पार्टी को आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास करती रहेंगी।
परिवार को राजनीति से दूर रखने का निर्णय
मायावती ने यह भी ऐलान किया कि अब उनके भाई आनंद कुमार के बच्चों की शादी किसी भी राजनीतिक परिवार में नहीं होगी। इससे साफ संकेत मिलता है कि वह अपने परिवार को पार्टी और राजनीति से पूरी तरह अलग रखना चाहती हैं। गौरतलब है कि इससे पहले मायावती ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को भी पद से हटा दिया था।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी, नहीं थमा कमर्शियल निर्माण, विभाग ही दे रहे अनुमति!
कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़ विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी
प्रदेश अध्यक्ष के जालंधर आगमन पर युवा मोर्चा करेगा भव्य स्वागत *भाजपा के युवाओं का जोश आप सरकार के झूठ को बेनकाब करेगा* युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संजीव मनी,बलजीत प्रिंस सभी पुराने साथी कार्यक्रम सफल बनाने में जुटे