नशे के कारोबार में एक्टिव था आरोपी
पंजाब पंजाब के पटियाला में बंबीहा गैंग के प्रमुख हथियार सप्लायर पुलिस के साथ मुठभेड़ में सोमवार देर शाम घायल हो गया। आरोपी की पहचान तेजिंदर सिंह उर्फ तेजी निवासी गांव उप्पलहेड़ी जिला पटियाला के तौर पर हुई है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की ओर से की गई नाकाबंदी के दौरान पुलिस की ओर से रुकने का इशारा करने पर आरोपी ने पुलिस की गाड़ी पर दो गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उस पर गोलियां चलाईं, जिसमें से एक गोली आरोपी के पैर के टखने में लगने से वह घायल हो गया।
एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि आरोपी तेजिंदर सिंह बंबीहा गैंग से संबंधित था और मध्यप्रदेश से हथियार लाकर गैंग को सप्लाई करता था। इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल आगे गैंग की ओर से पंजाब में विभिन्न वारदातों को करने में किया जाता था। एसएसपी के मुताबिक आरोपी के पास से मौके पर काफी मात्रा में नशीली गोलियां, एक रिवॉल्वर व दो कारतूस बरामद किए गए हैं।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एक नशा तस्करी, तीन आर्म्स एक्ट के और एक हत्या का केस है। पुलिस के मुताबिक स्पेशल सेल पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी तेजिंदर सिंह बाइक पर आ रहा है। नाकाबंदी के दौरान आरोपी को पकड़ा जा सका है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को रुकने का इशारा करने पर उसने पुलिस की गाड़ी पर दो गोलियां चलाईं, जिनमें से एक बोनट और एक गाड़ी की साइड में लगी। जवाब में पुलिस को भी गोलियां चलानी पड़ीं। उन्होंने बताया कि पंजाब के विभिन्न थानों में पता किया जाएगा, कि आरोपी कौन से और मुकदमों में वांटेड है।

More Stories
एलपीजी शॉर्टेज का खेल: देखिए कैसे सरेआम सिलेंडर में पानी भर रहा डिलीवरी वेंडर!
CIA STAFF ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਨੇ ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਦੀ ਘਟਨਾਂ ਵਿੱਚ ਫਰਾਰ ਚੱਲ ਰਹੇ ਦੋਸ਼ੀ (ਜੋਗਾ ਫੋਲੜੀਵਾਲ, ਸੋਨੂੰ ਖੇਤਰੀ ਗੈਂਗ ਦੇ ਮੈਂਬਰ) ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ
ਜਲੰਧਰ ‘ਚ ਗੈਂਗ ਵੱਲੋਂ ਹਮਲਾ: ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੁੱਖ ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਰਿਵਾਲਵਰ ਸਮੇਤ ਕਾਰਤੂਸ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ