वानुअतु की नागरिकता होगी रद्द, प्रधानमंत्री जोथम नापाट ने दिए आदेश
पोर्ट विला : इंडियन प्रीमियर लीग (आई.पी.एल.) के पूर्व चेयरमैन और आर्थिक अपराध के आरोपी ललित मोदी को बड़ा झटका लगा है। वानुअतु के प्रधानमंत्री जोथम नापाट ने उनके नागरिकता पासपोर्ट को रद्द करने का आदेश दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फैसला उन दावों के आधार पर लिया गया है जिनमें कहा गया था कि ललित मोदी भारत में प्रत्यर्पण से बचने के लिए वानुअतु की नागरिकता का उपयोग कर रहा था।
वानुअतु सरकार ने क्यों लिया यह फैसला
वानुअतु डेली पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय मीडिया में यह मुद्दा जोर-शोर से उठा कि ललित मोदी वानुअतु की नागरिकता का इस्तेमाल भारत में कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए कर रहा है। इन रिपोर्ट्स को गंभीरता से लेते हुए प्रधानमंत्री जोथम नापाट ने नागरिकता आयोग को मोदी का पासपोर्ट रद्द करने के आदेश दिए।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इंटरपोल ने दो बार ललित मोदी के खिलाफ रेड नोटिस जारी करने से इनकार कर दिया था। इसी आधार पर पहले उनका पासपोर्ट आवेदन रद्द नहीं किया गया था क्योंकि नागरिकता की बैकग्राउंड जांच में उन्हें किसी अपराध का दोषी नहीं पाया गया था। लेकिन अब, वानुअतु सरकार ने नई रिपोर्ट्स के आधार पर सख्त निर्णय लिया है।
भारतीय पासपोर्ट किया सरेंडर
वानुअतु की नागरिकता लेने के बाद ललित मोदी ने भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए आवेदन दिया था। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 7 मार्च को बताया कि मोदी ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में अपना पासपोर्ट जमा कर दिया है। उन्होंने कहा, ललित मोदी ने वानुअतु की नागरिकता प्राप्त कर ली है, लेकिन हम उनके खिलाफ मामला कानून के अनुसार आगे बढ़ाते रहेंगे।
ललित मोदी का दावा, मेरे खिलाफ कोई मामला नहीं
8 मार्च को ङ्ग पर एक पोस्ट में ललित मोदी ने कहा कि भारत में उनके खिलाफ कोई कानूनी मामला लंबित नहीं है। उन्होंने लिखा, यह सिर्फ मीडिया की कल्पना है। पंद्रह साल हो गए हैं, लेकिन वे अब भी कहते हैं कि वे मेरे पीछे पड़े हैं।

More Stories
LSG vs DC: लखनऊ पर जीत के साथ दिल्ली का शानदार आगाज, शुरुआती पांच मुकाबलों के बाद कैसा है अंक तालिका का हाल?
जानिए हार के बाद शुभमन गिल क्या कहा !
लॉस एंजिल्स में अवैध प्रवासियों के समर्थन में प्रदर्शन हुआ हिंसक