नई दिल्ली : देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते कुछ हफ्तों में एक्टिव केसों की संख्या बढक़र 7121 हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 300 से ज्यादा नए केस दर्ज हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के नए वैरिएंट से अब तक 74 मौतें हो चुकी हैं। इनमें केरल में सबसे ज्यादा 3, कर्नाटक में 2 और महाराष्ट्र में 1 मौत की पुष्टि हुई है।
प्रधानमंत्री से मिलने से पहले आर.टी.-पी.सी.आर. जरूरी : बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले सभी मंत्रियों के लिए आर.टी.-पी.सी.आर. टेस्ट कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इस फैसले की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में सरकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है।
किस राज्य में कितने केस?
केरल – 2223 केस
गुजरात – 1223 केस
दिल्ली – 757 केस
पश्चिम बंगाल – 747 केस
अन्य राज्यों में भी तेजी से केस बढ़ रहे हैं।

More Stories
*नरेंद्र मोदी का नारी वंदन बिल पर देश भाजपा नेताओ ने अशोक सरीन हिक्की के निवास पर सुना* *भाजपा एन.डी.ए मोदी ने महिलाओं को अधिकार देने का पर्यास किया पर कांग्रस,आप,अकाली दल ने रोकने का प्रयास किया-अशोक सरीन हिक्की*
एलपीजी शॉर्टेज का खेल: देखिए कैसे सरेआम सिलेंडर में पानी भर रहा डिलीवरी वेंडर!
श्रद्धा बनी हादसा: दर्शन के लिए गए 10 श्रद्धालु नहीं लौटे घर ; CM योगी व CM मान ने जताया शोक